अशोक महान् का जीवन परिचय

Monday 8 January 2018

चंगेज़ खान का इतिहास

चंगेज़ खान का इतिहास

Changez Khan history in Hindi

चंगेज़ खान / Changez Khan जिनका वास्तविक नाम तेमुजिन था। वे एक महान मंगोल शासक थे जिन्होंने मंगोल साम्राज्य के विस्तार में अहम भुमिका निभाई थी। चंगेज खान अपनी संगठन शक्ति, बर्बरता और साम्राज्य विस्तार के लिए इतिहास में प्रसिद्ध हुए थे।
उत्तरी एशिया में उन्होंने अपनी संगठन शक्ति से बहोत से खानाबदोश समुदाय का विस्तार कर रखा था। बाद में कुछ समय बाद उन्होंने मंगोल साम्राज्य की स्थापना की और फिर चंगेज खान के नाम से प्रसिद्ध हुए।
बाद में उन्होंने मंगोल आक्रमण शुरू किया जिसमे उन्हें विजय प्राप्त हुई और परिणामस्वरूप उन्होंने यूरोपीय एशिया पर धावा बोल दिया. इसमें करा खितई, काकेशस, खवारेजमिद साम्राज्य, पश्चिमी क्सिया और राजवंश पर किये गए आक्रमण भी शामिल है।


उनके इस अभियान ने काफी समुदाय और लोहगो का जनसंहार (रक्तपात) किया था- जिनमे विशेष रूप से ख्वारेजमिन और क्सिया की जमीन शामिल है।उनके जीवन के अंत तक, मंगोल साम्राज्य ने मध्य एशिया और चाइना के अधिकतर भागो को हासिल कर लिया था।
अपनी मृत्यु से पहले, ओगेदी खान को अपना उत्तराधाकारी बनाया था। पश्चिमी क्सिया को पराजित करने के बाद 1227 में उनकी मृत्यु हुई थी। उन्हें उनके ही मंगोलिया साम्राज्य में किसी जगह पर दफनाया गया था। अपने शासनकाल में उन्होंने मंगोलिया साम्राज्य की पहचान पुरे विश्व को करवाई थी और एक विशाल और सशक्त साम्राज्य का निर्माण किया था।
मध्य एशिया और चाइना का अधिकतर भाग अपने वश में कर लिया था, जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग उनके साम्राज्य में रहने लगे थे। और अपने इसी रवैये के कारण स्थानिक इतिहास में चंगेज खान की पहचान एक भयंकर शासक के रूप में की जाती है।
अपनी सेना और साम्राज्य के विस्तार के अलावा, चंगेज खान / Changez Khan ने मंगोल साम्राज्य को दूसरी बातो में भी विस्तृत किया। चंगेज खान ने उस समय उयघुर लिपि को भी अपनाया और उसे अपने मंगोलिया साम्राज्य में लिखने के लिए उपयोग करने लगे थे।




उनकी विजयो के इतिहास को देखकर यही कहा जा सकता है की इससे पहले इतनी विजय की यात्रा किसी ने नहीं की होगी। मंगोलिया साम्राज्य के स्थानिक लोग उनके कहर से इतने भयभीत थे की उन्होंने चंगेज खान को खुदा का कहर भी कहा था।







चंगेज खान एक होशियार और सावधान आदमी था और हर बड़े काम को हाथ में लेने से पहले उस पर विचार और पूरी तैयारी कर लेता था। उत्तरी एशिया, दक्षिण मुस्लिम, दक्षिण एशिया और क्रिस्चियन यूरोप में ही नही बल्कि भारत में चंगेज खान का नाम प्रसिद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Competitive world

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

                        स्वामी विवेकानन्द स्वामी विवेकानन्द जन्म 12 जनवरी, 1863 को कलकत्ता (कोलकता) में हुआ। आपके पिता का नाम विश्व...